21.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

फरार चल रहे प्रधान की जगह विकास कार्यों के लिए होगा कमेटी का गठन

फरार चल रहे प्रधान की जगह विकास कार्यों के लिए होगा कमेटी का गठन

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               हत्या के मामले में फरार चल रहे बरही कला के प्रधान राय साहब गौतम की जगह अब तीन सदस्यी कमेटी गांव के विकास व वित्तीय कार्य देखेगी। इस बाबत 28 जुलाई को जिला रायफल क्लब में बैठक आयोजित की गई है।
बताते चलें कि फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही कला निवासी व ग्राम प्रधान पर सड़क दुघर्टना के बाद अपने सहयोगी के साथ युवक की पीटकर हत्या करने में नामजद किया गया है। जनवरी माह से ही फरार चल रहे हैं। जिससे विकास कार्य प्रभावित है। इसी क्रम में जिला पंचायत अधिकारी आदर्श कुमार ने 28 जुलाई को ग्राम सभा के विकास कार्यों व वित्तीय संचालन के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठन के बाबत रायफल क्लब में बैठक आहूत की है। जिसकी सूचना सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This