37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

बंधक बनाए जाने के मामले में दो नामजद व अज्ञात पर केस 

बंधक बनाए जाने के मामले में दो नामजद व अज्ञात पर केस 

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
           क्षेत्र के जैगहा बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल से दान पेटी चोरी करने के आरोप में संदिग्ध को पकड़ कर बंधक बनाने में पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। बंधक बनाए जाने के बाद पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
चार दिन पहले एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक को लकड़ी के पोल से बांध गया था। आरोप था कि संदिग्ध युवक ने जैगहा बाजार के एक पूजा पंडाल से दानपेटी चोरी किया था। गुरुवार की भोर में जैगहां बाजार के कुछ लोग शाहगंज भरत मिलाप देख कर वापस घर लौट रहे थे। तभी शाहगंज रेलवे स्टेशन पर जैगहां निवासी एक संदिग्ध हालत में बैग लिए एक युवक मिल गया। लोगों ने उसका बैग चेक करना चाहा तो वह भागने लगा। शक के आधार पर उसे पकड़कर दुर्गा पंडाल तक ले आए। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई‌। भीड़ ने युवक को एक लकड़ी के पोल से बांध दिया।
किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया चौकीदार बसंतलाल की तहरीर पर मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431036
Total Visitors
599
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This