44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

बरनवाल समाज के होली मिलन समारोह में महिला कार्यकारिणी गठित

बरनवाल समाज के होली मिलन समारोह में महिला कार्यकारिणी गठित

शाहगंज, जौनपुर।                                                      तहलका 24×7                                                                            बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह गुरुवार शाम धूमधाम के साथ मनाया गया। ताड़ीखाना रोड स्थित एक मैरेज लॉन में आयोजित समारोह में एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बरनवाल महिला समाज की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी हुआ।

समाज के अध्यक्ष सुभाष जी बरनवाल ने बताया कि होली मिलन समारोह में स्वजातीय बंधुओं, माताओं और बच्चों ने एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।

समारोह में बरनवाल महिला समाज की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा बरनवाल और उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी हुआ। प्रियंका बरनवाल महामंत्री, नम्रता और राखी बरनवाल मंत्री, अर्चना बरनवाल संगठन मंत्री, महिमा व रीना बरनवाल सूचना मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ ली।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सालारपुर से आई नव्या बरनवाल रही। नव्या ने आंखों पर काली पट्टी बंधी होने के बावजूद हर तरह के पेपर और कार्ड पर लिखे विवरण को बताकर सभी को हतप्रभ कर दिया। उसकी अनूठी प्रतिभा को देखते हुए समाज के लोगों ने पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश बरनवाल ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय बरनवाल, रमेश बरनवाल और शिवजी बरनवाल रहे। कार्यक्रम में महामंत्री नरेंद्र बरनवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, सुदीप बरनवाल, नीरज बरनवाल, आशीष बरनवाल और पंकज बरनवाल आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37428325
Total Visitors
533
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मणिकर्णिका, हरिश्चंद्र घाट के निर्माण से पूर्व मिट्टी की जांच

मणिकर्णिका, हरिश्चंद्र घाट के निर्माण से पूर्व मिट्टी की जांच # तय होगी शवदाह स्थलों की ऊंचाई, बनेगी 25 मीटर...

More Articles Like This