34.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

बलिया : अबूझ हालत में सेना के जवान का आत्मघाती कदम

बलिया : अबूझ हालत में सेना के जवान का आत्मघाती कदम

# घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण तलाश रही पुलिस..

बलिया।
तहलका 24×7
                शहर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर नई बस्ती में सेना के जवान ने गुरुवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी निवासी सुशील कुमार सिंह (37) पुत्र रामेश्वर सिंह शहर कोतवाली के तीखमपुर नई बस्ती में आवास बनाकर परिवार के साथ रहते थे, जहां गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में दो मंजिला पर कमरे में पंखे के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान ने आत्महत्या क्यों की? इसका पता नहीं चल सका है।
मृतक जवान अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक का एक सात वर्ष का पुत्र और तीन वर्ष की पुत्री है। चर्चा है कि मृतक नशे का आदी था, जिसके चलते आए दिन परिवार में कहासुनी होती रहती थी। इस बाबत सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि जवान ने आत्महत्या क्यों की? इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37223138
Total Visitors
757
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This