12.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

बांग्लादेशी सांसद की हत्या का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा

बांग्लादेशी सांसद की हत्या का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा

# ढाका से आया था कसाई, लाश की उतार दी थी खाल

कोलकाता।                                                  तहलका 24×7                                                             बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में की गई हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सीआईडी के जांच अधिकारियों ने दावा किया कि सांसद की हत्या की साजिश चार से पांच महीने पहले रची गई थी।

बंगाल सीआईडी के एक अधिकारी ने दावा किया कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इस साल जनवरी में ही हत्या की साजिश रची गई थी।इसके तहत ढाका से एक कसाई को बुलाया गया था, इसके बाद सांसद अनवारुल अजीम को ‘हनीट्रैप’ में फंसाया गया और फिर इलाज के नाम पर उन्हें ढाका से कोलकाता लाया गया।
उन्होंने दावा किया कि एक अमेरिकी नागरिक और अनार का करीबी दोस्त इस दौरान कई बार ढाका गया था। उसी ने सांसद की हत्या की साजिश रचने के लिए अपने साथियों के साथ संपर्क में रहने के लिए ‘फेसटाइम’ और ‘टेलीग्राम मैसेंजर’ जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था।
अधिकारी ने दावा किया कि ऐसा लगता है कि इस हत्या को अंजाम देने में मदद करने के लिए कसाई को ‘अवैध रूप से’ भारत लाया गया था। उन्होंने कहा जिस तरह से अनार के शरीर को टुकड़ों में काटा गया और फिर उनकी पहचान छिपाने के लिए उनकी खाल उतार दी गई, यह अकल्पनीय है। मांस और हड्डियों को अलग किया गया और फिर खून साफ करने के लिए उन्हें धोने से पहले छोटे टुकड़ों में काट दिया गया और फिर हल्दी पाउडर के साथ मिलाया गया और छोटे काले प्लास्टिक थैलों में भरा गया।
अधिकारी ने कहा कि सांसद की लाश को बाथरूम के अंदर ले जाया गया, जहां आरोपियों ने उसके टुकड़े किए। फिर बाथरूम को पानी और साबुन की मदद से साफ किया गया।इसके अलावा खून के धब्बे हटाने के लिए पूरे फ्लैट को भी धोया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This