32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

बांदा : महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का आरोप 

बांदा : महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का आरोप 

बांदा/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
              बांदा जिले में महिला के सामुहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें उसके साथ हैवानियत और दरिंदगी की तमाम हदों को पार कर दिया गया। पीड़िता ने दो युवकों पर दुष्कर्म और तीसरे युवक पर प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने का आरोप लगाया है।
घटना शनिवार को देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास हुई। सूचना पर अपर एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। महिला से घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ वह कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ससुराल जा रही थी। साथ में दूसरी बाइक पर तीन अन्य पड़ोसी युवक भी थे। तभी तीन युवकों में दो ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, तीसरे युवक ने भी जबरदस्ती की। उसका विरोध करने पर उसने प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद आरोपी उसे बेसुध अवस्था मे छोड़कर भाग गए। उस समय पति भी नहीं था। उसने घटना की सूचना घरवालों को दी।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ अम्बुजा त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे। महिला से घटना के बारे में पूछताछ की। एफआईआर और बयान आदि के लिए महिला को अपने साथ कोतवाली देहात ले आए। एसपी अभिनंदन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। महिला की मां के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। महिला और उसकी मां के बयानों में कुछ फर्क है। फिर भी अपर एसपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420021
Total Visitors
319
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This