21.1 C
Delhi
Wednesday, March 4, 2026

बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल 

# घटना के बाद ट्रैक्टर से कूदकर भागने के चक्कर में चालक घायल

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             क्षेत्र के गोरारी बाजार में शुक्रवार की रात बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर होने पर बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव निवासी शशि राजभर (30) पुत्र राजेन्द्र और सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी अनिल (35) पुत्र अनूप कुमार बाइक से खेतासराय की ओर से घर जा रहे थे।
गोरारी बाजार में रानीमऊ मोड़ पर लेदरही से ईंट गिराकर लौट रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा चालक चंद्रेश (50) पुत्र रवीन्द्र निवासी कबीरूद्दीनपुर थाना खुटहन ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस घायलों को एक निजी अस्पताल ले गई। जहां अनिल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई।थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य दोनों घायलों की हालत में सुधार है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This