44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

बाहुबली बृजेश सिंह सुभासपा से ठोक सकते हैं ताल: ओमप्रकाश 

बाहुबली बृजेश सिंह सुभासपा से ठोक सकते हैं ताल: ओमप्रकाश 

वाराणसी।
तहलका 24×7 
             सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने माफिया और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बृजेश सिंह को गाजीपुर से चुनाव लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। एनडीए का फैसला रहा तो बृजेश सिंह सुभासपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।
     
गौरतलब है कि सिकरारा नरसंहार कांड में बृजेश सिंह को जिला अदालत के बाद हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी दोषमुक्त किया है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की छापेमारी पर ओपी राजभर ने कहा कि ईडी और सीबीआई स्वतंत्र संस्था है। कांग्रेस के कार्यकाल में ईडी और सीबीआई को काम नहीं करने दिया जाता था। आय से अधिक संपत्ति है तभी ईडी और सीबीआई गई है।
पूर्वांचल राज्य अलग करने की मांग को लेकर राजभर ने कहा कि पूर्वांचल को अलग राज्य बनाना पार्टी की शुरू से मांग रही है। एनडीए की बैठक में हम इस बात को रखेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37427657
Total Visitors
604
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This