30.1 C
Delhi
Saturday, July 6, 2024

बिना परिचयपत्र के प्रवेश की अनुमति नही : प्रो. राजकुमार

बिना परिचयपत्र के प्रवेश की अनुमति नही : प्रो. राजकुमार

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर के पाठ्यक्रम में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने और संस्कारिक बनाने की चीफ प्राक्टर ने नई पहल की है। मुख्यद्वार पर प्रवेश करते समय परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य है। बिना परिचय पत्र के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह नियम प्रवेश लेने के लिए आने वाले विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा।
मुख्यद्वार पर कार्यरत सुरक्षा में लगे अधिकारी उन्हें चेक करेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर प्रो. राजकुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि परिसर में बाइक पर तीन सवारी चलना भी प्रतिबंधित है। इसके साथ ही किसी भी मोटरसाइकिल सवार को बिना हेलमेट के परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। परिसर में 20 की स्पीड से ही वाहन चला सकेंगे। तेज रफ्तार में बाइक चलाने वाले विद्यार्थियों की खैर नहीं। इसका पालन न करने वाले मोटरसाइकिल सवार पर फाइन लगाने का प्रावधान है। विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वह सभी नियमों का पालन अपने और विश्वविद्यालय के हित में करें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7              सुईथाकलां विकास...

More Articles Like This