15.1 C
Delhi
Monday, November 10, 2025

बिरसा मुंडा पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे : वीरसेन प्रताप 

बिरसा मुंडा पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे : वीरसेन प्रताप 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को आदर और श्रद्धा के साथ मनाया गया।आदिवासी समुदाय के प्रतीक व स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र के बादशाही तालाब मनेछा में इस अवसर पर वनवासी समाज के जिला अध्यक्ष सुखराम के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय आदिवासी मुसहर समाज के अध्यक्ष वीरसेन उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा थे, बल्कि उन्होंने पूरे देश को अपनी स्वतंत्रता और न्याय के लिए संघर्ष करना सिखाया। हम सभी भील एवं मुसहर समुदाय के व्यक्तियों को अपने हक की लड़ाई के लिए मुसहर संघ को मजबूत बनना होगा।
अपने समुदाय में जो लोग अशिक्षित है उन्हें शिक्षित करना होगा, तभी हम लोग समाज की लड़ाई लड़ सकते हैं।कहा भगवान बिरसा मुंडा ने समाज के लिए बहुत संघर्ष किया, आज हम लोग उतना संघर्ष करेंगे तभी समाज में कमी को दूर किया जा सकता है, और उनके द्वारा बनाये हुए रास्ते पर चले तभी समाज मजबूत होगा। कार्यक्रम को वनवासी समाज के महासचिव अशोक वनवासी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज की स्थिति बहुत दयनीय है, उनका जीवकोपार्जन ईंट, भट्ठों से हो रहा है।
उनके पास रहने के लिए जमीन नहीं है, न ही घर न ही कोई रोजगार। हमें अपने समाज को जागरूक करना है। बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए लोगों ने उनकी शिक्षाओं को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली। उनकी जयंती न केवल इतिहास को याद करने का दिन है, बल्कि इसे समाज को एकजुट करने का भी प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम में मुसहर संघ के जिला सलाहकार फिरतू वनवासी, जिला कोषाध्यक्ष गायली देवी, जिलाअध्यक्ष आजमगढ़ रघुनाथ वनवासी, सोमाक वनवासी, रामजीत, सिकन्दर, मन्ता, ऊषा देवी, रेखा देवी, कल्पा देवी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष शाहगंज जितेंद्र ऊर्फ दारा वनवासी ने किया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This