42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

बेकाबू बस ने बाइक सवार जीजा साले को रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

बेकाबू बस ने बाइक सवार जीजा साले को रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

सोनभद्र। 
तहलका 24×7 
            जिले के जुगैल थानान्तर्गत सेमिया गांव में गुरुवार को बेकाबू बस की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बाइक सवार दोनों युवक जुगैल मार्ग से ओबरा से चोपन की तरफ जा रहे थे। सेमिया तिराहे पर चितरंगी (मप्र) से चोपन जा रही बस ने अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया। घटना का शिकार हुए युवकों की पहचान मुन्ना लाल प्रजापति (26) और सुनील प्रजापति (30) के रूप में हुई। दोनों जीजा-साला थे।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे जुगैल एसओ भैया शिव प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चालक बस को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37411646
Total Visitors
402
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर सशक्त उपस्थिति कराएं दर्ज : कुलपति

विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर सशक्त उपस्थिति कराएं दर्ज : कुलपति जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This