27.1 C
Delhi
Friday, October 24, 2025

भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, पांच महिलाओं सहित 12 घायल

भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, पांच महिलाओं सहित 12 घायल

# दोनों पक्षों से कुल 23 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7.                                                             रसूलपुर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से किए गए प्रहार में पांच महिलाओं सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिसमें तीन को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों का उपचार सीएससी पर किया गया। गंभीर रुप से घायलों को चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक पक्ष से विजय बहादुर यादव का आरोप है कि विपक्षी उमेश यादव, हरीनाथ, विवेक यादव, राकेश, बाबूराम, प्रेम चंद, आदर्श, आशीष, रिषभ, रितिक, इंद्रकला देवी, अंतिमा, शीला, प्रीति,और बीना देवी पैमाईश के बाद भी चकमार्ग फावड़े से खोदकर चक में मिला रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसमें विजय यादव, फूलचंद, साहेबलाल, शेर बहादुर और दिव्यांश घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के उमेश यादव का आरोप था कि पड़ोसी विजय बहादुर, फूलचंद, साहबलाल, शेर बहादुर, तेज बहादुर, सचिन और चंदन यादव उसके दरवाजे पर मिट्टी पाट कर अवैध रास्ता बना रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा से प्रहार कर उमेश यादव, हरीनाथ, बदामा देवी, अंतिमा, मोनी और अंशू देवी को घायल कर दिया। दोनों पक्षों से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुल 23 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गो-तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

गो-तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार # आर्टिका कार में मिले दो बछड़े खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This