मणिकर्णिका घाट पर शव यात्रियों से बदसलूकी का आरोप
वाराणसी।
तहलका 24×7
चौक थाना क्षेत्र के मणिकर्णिका घाट पर एक बेहद आपत्तिजनक मामला सामने आया। आरोप है कि ब्रह्मनाल चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने शव यात्रा में शामिल लोगों के साथ बदसलूकी की सारी हदें पार कर दीं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौकी प्रभारी ने पहले शव का कफ़न हटाकर मृतक का चेहरा देखा और उसके बाद शव उठा रहे युवकों का कॉलर पकड़कर खींच दिया।

इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर शव नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह कृत्य न केवल शव यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार है, बल्कि मृतक के सम्मान के भी खिलाफ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रकार का व्यवहार कोई पहली घटना नहीं है। माना कि कल घाट पर भस्म की होली चल रही थी।

अत्यधिक संख्या में लोग मौजूद थे कोई अप्रिय घटना घट ना जाय इसलिए काफी संख्या में पुलिस भी मौजूद थी, आए दिन चौकी प्रभारी ब्रम्हनाल द्वारा ही क्यों इस तरह का व्यवहार किया जाता है, इनकी कार्यशैली से पुलिस की छवि धूमिल हो रही है और आमजन में आक्रोश व्याप्त है।







