35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पुलिस से झड़प व नोकझोंक के बाद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और वहां पर प्रशासनिक अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू जी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी करने और दिल्ली में आप नेताओं को गिरफ्तार करके थाना में बैठाये जाने की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा व प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से झड़प भी हुई। नोकझोंक के बाद कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर बौद्ध प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री जो लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं उन्हें जेल भेजा जाता है और अडानी जोकि देश में महाघोटाला कर रहा है उसके खिलाफ कोई भी सीबीआई, ईडी और कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती यह बहुत ही गलत है। आम आदमी पार्टी इसका पूर्ण रूप से विरोध करेगी और तब तक लड़ाई लड़ते रहेगी जब तक सत्य की जीत नहीं हो जाती।
जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जो व्यक्ति लाखों करोड़ों रुपए का घोटाला किया वह खुलेआम घूम रहा है और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जो कि दिल्ली के लाखों बच्चों को बहुत ही अच्छी शिक्षा दे रहे हैं उनका भविष्य बना रहे हैं उनको जेल भेज दिया गया यह बहुत ही शर्म की बात है। आम आदमी पार्टी तब तक इसका विरोध प्रदर्शन करती रहेगी जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।
जिला प्रभारी कैलाश पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी क्रांतिकारी लोगों की पार्टी है और हमेशा पार्टी गलत व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और जब तक शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को छोड़ा नहीं जाता तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश के लोकप्रिय ईमानदार शिक्षा मंत्री को जेल भेजना यह लोकतंत्र की हत्या करने के जैसा कार्य है। जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को जेल भेज दिया गया है यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है क्योंकि बिना अच्छी शिक्षा व अच्छे स्वास्थ्य के बिना देश कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बौद्ध प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा, जिला प्रभारी कैलाश पटेल, जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना), विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, जिला सह प्रभारी गुलाब सिंह राठौड़, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान), प्रांत सचिव रघुवंश यादव, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह, मो. इस्लाम खान, असावती बिंद, मो. सलीम, विनोद सोनकर, अमित विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, सुनील, सलमान, शशिधर समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37421984
Total Visitors
487
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This