30.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

महराजगंज : मस्जिद के बगल से मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा निकलने पर विवाद

महराजगंज : मस्जिद के बगल से मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा निकलने पर विवाद

# पुलिस की सतर्कता से बवाल होने से बचा, छावनी में तब्दील हुआ गांव

महराजगंज।
तहलका 24×7
             श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा में सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना स्थल पर सीओ सदर समेत चार थानों की फोर्स के साथ पीएसी व क्यूआरटी फोर्स तैनात की गई है। भारी पुलिस फोर्स के बीच मूर्ति विसर्जन कराया गया।
जानकारी के अनुसार श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा में सोमवार को लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन को लेकर तनाव हो गया। सूचना मिलते ही चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर अजय सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझा कर पुलिस कर्मी कड़ी सुरक्षा के घेरे में मूर्ति विसर्जन कराने ले गए। महम्मदा गांव में सोमवार को अपराह्न तीन बजे लक्ष्मी मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। गांव में स्थित मस्जिद के बगल वाले रास्ते पर जुलूस पहुंचने के बाद वहां एक वर्ग विशेष के लोगों ने विरोध कर धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने घटना कि सूचना उच्चाधिकारियों को दी। थोड़ी ही देर में सीओ सदर के साथ श्यामदेउरवा थाना के अलावा पनियरा, भिटौली, समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस की सुरक्षा के बीच निर्धारित रूट से मूर्ति विसर्जन के लिए घाट पर पहुंचाया गया। उसके बाद विसर्जन की तैयारी शुरू हुई। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है।प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मूर्ति विसर्जन कराया जा रहा है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This