24.1 C
Delhi
Saturday, February 14, 2026

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरु, सोमवार को भंडारा

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरु, सोमवार को भंडारा

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7                                                              महाशिवरात्रि पर कस्बे के शिव मंदिरों व देवालयों की सफाई और साज-सज्जा पूरी कर ली गई है। पर्व के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में कस्बे के दीदारगंज रोड स्थित बस स्टैंड के पीछे प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि से एक दिन पूर्व संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पूरे दिन भक्ति गीतों, रामायण पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

आयोजक सभासद सतीश यादव ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के समापन के उपरांत 16 फरवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य के भागीदार बनने की अपील की है। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के भी समुचित इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, चालक फरार

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, चालक फरार शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This