44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

महिला ने मासूमों पर उतारा पति का गुस्सा 

महिला ने मासूमों पर उतारा पति का गुस्सा 

# बेटी और भांजी पर किया चाकू से हमला, जिला अस्पताल रेफर 

भदोही।
तहलका 24×7 
           जिले के सहसेपुर गांव में सोमवार को पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी मासूम बेटी और भांजी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें बेटी और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने पति और पत्नी को हिरासत में लिया है।
सहसेपुर गांव की खरका बस्ती में सोमवार सुबह सूरज और उसकी पत्नी प्रीति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि सब्जी काटने वाले चाकू से प्रीति ने पति, चार साल की बेटी परी और सात साल की भांजी फ्रूटी पर हमला कर दिया। शरीर के कई अंगों पर चाकू लगने से परी और फ्रूटी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग बच्चों को लहूलुहान हाल में देख सहम गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से महिला के हाथ से चाकू छीना।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पहुंचाया। जहां दोनों बच्चों की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पूछताछ में प्रीति ने बताया कि मेरा पति दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है, इसीलिए वाद विवाद बढ़ा। जबकि सूरज ने इन आरोपों को निराधार बताया। कहा कि उसकी पत्नी रोज पैसे की मांग करती है। जिसको लेकर रोज विवाद होता है। कोतवाली प्रभारी एनपी सिंह ने बताया कि पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37428695
Total Visitors
523
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह

विपक्ष पर जमकर गरजे अमित शाह # मछलीशहर प्रत्याशी के पक्ष में मंगा समर्थन  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24x7         ...

More Articles Like This