29.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

मातृ संगोष्ठी में प्रसव के बाद महिलाओं बताई गई सावधानियां 

मातृ संगोष्ठी में प्रसव के बाद महिलाओं बताई गई सावधानियां 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने रविवार को मातृ संगोष्ठी का आयोजन किया। लायंस सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन गैलेक्सी हॉस्पिटल में हुआ। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि जायसवाल ने महिलाओं को प्रसव के बाद बरती जाने वाली सावधानियों और जरूरी बातों की जानकारी दी।
अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि लायंस सेवा सप्ताह के पांचवें दिन महिलाओं के लिए संस्था द्वारा गैलेक्सी हॉस्पिटल में मातृ संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रुप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि जायसवाल मौजूद रहीं।
अपने संबोधन में डॉ. सृष्टि ने उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के तरीके, सफाई से जुड़ी सावधानियों और स्तनपान के समय शरीर की पोजीशन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन्म के चार महीने तक बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रसव के बाद महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है।
उन्होंने बताया कि बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्तनपान कराने वाली महिला को पौष्टिक आहार की पूरी खुराक मिलना जरुरी है।कार्यक्रम संयोजक डॉ. एसएल गुप्ता ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में सचिव मनोज पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, अनिमेष अग्रहरि आदि मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This