30.1 C
Delhi
Thursday, July 4, 2024

मासूम बेटे के सामने पिता को किया मरणासन्न, उपचार के दौरान मौत 

मासूम बेटे के सामने पिता को किया मरणासन्न, उपचार के दौरान मौत 

जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7 
             जलालपुर थाना क्षेत्र में देशी शराब के ठेके के पास बच्चों के लिए चाऊमीन खरीदने आया युवक आपस में लड़ रहे लोगों के बीच पहुंच गया। इस दौरान पत्थरबाजी होने लगी तो उसके सिर में ईट लगने से वह मरणासन्न होकर गिर पड़ा।इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक अनिल सरोज (30) पुत्र गुटरू सरोज निवासी महिमापुर अपने घर से करीब 500 मीटर दूर जलालपुर कस्बा मार्ग स्थित देशी शराब के ठेके के पास रात में बच्चों की जिद पर खाने के लिए चाऊमीन खरीदने आया था। उसके साथ उसका छोटा बेटा भी था। वह ठेके के बगल में स्थित दुकान पर चाउमिन खरीदने पहुंचा ही था कि दो लोगों में शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई करते करते दोनों एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे।
इसी दौरान एक पत्थर अनिल के सिर पर लग गया और वो घायल होकर गिर पड़ा। परिजनों ने अनिल को जलालपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां नाजुक हालत देख रात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मामले में पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस युवक द्वारा चलाई गई ईट से अनिल को चोट लगी है। युवक मजदूरी कर घर गृहस्थी चला रहा था। सीओ केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि हाथापाई के साथ दोनों एक दूसरे के ऊपर ईट चलाने लगे। इसी दौरान एक ईंट अनिल सरोज के सिर पर लग गई। अनिल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रोडवेज बस पुलिया से टकराई, 9 घायल, एक महिला गंभीर 

रोडवेज बस पुलिया से टकराई, 9 घायल, एक महिला गंभीर  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This