मिलान के बाद मत प्रतिशत में आया मामूली अन्तर
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
25 मई को मतदान के बाद रविवार को उसके मतदान फीसदी के आकड़ों के मिलान में आया मामूली अंतर आया है।दूसरे दिन निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मतदान फीसदी के आकड़ों का मिलान किए।

चुनाव कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक़ एक दिन पहले जौनपुर 73 लोकसभा क्षेत्र में 55.52 फीसदी व मछलीशहर 74 लोकसभा क्षेत्र में 54.43 था। जिसमें अब जौनपुर में 0.7 और मछलीशहर में 0.6 फीसदी मत बढ़े हैं।

परिवर्तित आकड़ों के अनुसार, जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 55.59 फीसदी व मछलीशहर में 54.49 फीसदी वोट पड़े। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद वर्ष 2019 की तुलना में मतदान कम हुआ। जिले में कुल 39 लाख 17 हजार 842 मतदाताओं में से 21 लाख 56 हजार 584 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 77 हजार 237 मतदाताओं में 10 लाख 99 हजार 223 लोगों ने मत का प्रयोग किया। वहीं मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के 19 लाख 40 हजार 605 मतदाताओं में से 10 लाख 57 हजार 361 ने मताधिकार का प्रयोग किया।








