41.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

मेरठ में दिनदहाड़े महिला वकील की गोली मारकर हत्या 

मेरठ में दिनदहाड़े महिला वकील की गोली मारकर हत्या 

मेरठ।
तहलका 24×7 
           एक महिला वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला को सुबह साढ़े छह बजे घर के बाहर उस समय गोली मारी गई, जब वह दूध लेकर आ रही थी।इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला डॉ अंजली गर्ग का अपने ससुरालवालों से विवाद चल रहा था। वह पेशे से वकील थी और पति से अलग रह रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह जिस मकान में रह रही थी, वह उनके पति का था, जिसे ससुरालवालों ने बेच दिया था। मगर, अंजलि इस घर को खाली नहीं कर रही थी। मृतक अंजली ने थाने में अपने ससुरालवालों के खिलाफ परेशान करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका ससुर घर के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर उसे गालियां देते हैं। ससुरालवालों ने उसे कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। उसका बाजार में भी पीछा किया जाता है। वहीं, हिरासत में लिए गए अंजली के सुसर पवन कुमार ने बताया कि वह घर पर सो रहे थे। तभी पुलिस आई और उन्हें उठाकर थाने ले आई। पवन ने बताया कि अंजलि से उनके बेटे का तीन साल पहले ही तलाक हो चुका है। जिस मकान में वह रह रही थी, उस पर अंजलि ने कब्जा किया हुआ था। जबकि हमने उस मकान को बेच दिया था।
ससुर ने बताया कि तलाक के बदले अंजलि 5 दुकानें भी ले चुकी है। सुसर ने आरोप लगाया कि अंजलि के कई गुंडों से भी संबंध हैं और कई बार उसे पिटाव भी चुकी है। इसका मुकदमा भी दर्ज है।सुसर का कहना है कि अंजलि ने 30-40 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवा रखे हैं। जिसको मकान बेचा है, उस पर भी इसने डकैती का मुकदमा लिखवाया है। उसने तो बहुत सारे अपने दुश्मन पाल रखे थे।
वहीं, अंजलि की हत्या के बाद वकील भी मेरठ के एसएसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने की  मांग की। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसराल वालों से विवाद का मामला लग रहा है। कई एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37451741
Total Visitors
601
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सारण में चुनाव के बाद बवाल, गोलीबारी में एक की मौत, 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

सारण में चुनाव के बाद बवाल, गोलीबारी में एक की मौत, 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद छपरा। तहलका 24x7   ...

More Articles Like This