32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

मौलवी के भड़काने पर महिलाओं ने पढ़ी शिव मंदिर में नमाज 

मौलवी के भड़काने पर महिलाओं ने पढ़ी शिव मंदिर में नमाज 

# आरोपी मौलवी समेत दोनों महिलाएं गिरफ्तार

बरेली। 
तहलका 24×7 
          जिले के ग्राम केसरपुर में शिव मंदिर पर दो मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने को लेकर हिंदू ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ट्वीट करके पुलिस प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद हिंदू धर्म के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं और गांव के मौलवी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों महिलाओं और गांव के मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बरेली जिले के केसरपुर में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 16 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो मुस्लिम महिलाएं नमाज पढ़ रही थीं। महिलाओं को ऐसा करता देखा वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया महिलाओं से सवाल-जवाब किया गया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। मंदिर में ग्रामीणों ने एकत्र होकर महिलाओं को पकड़ लिया और हंगामा करने लगे। पुलिस को सूचना दी गई थी और ट्वीट भी किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी ली और दोनों मुस्लिम महिलाओं को हिरासत में लिया। ग्रामीण महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करने की जिद पर उड़े हुए थे। उन लोगों का शांत कराया गया। मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
एसपी देहात मुकेश चंद मिश्रा का कहना है कि ग्रामीणों ने मौलवी चमन शाह पर साजिश के तहत गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया। दोनों महिलाओं और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ केस संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420336
Total Visitors
339
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This