44 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

यायावरों ने भारतीय संस्कृति को करीब से समझा : डॉ. कायनात

यायावरों ने भारतीय संस्कृति को करीब से समझा : डॉ. कायनात

# पूर्वजों की विरासत को सहेजना होगा : एसएम मासूम

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            देश की प्रख्यात यात्रा लेखिका एवं ब्लॉगर डॉ. कायनात काज़ी ने कहा कि यात्रा मन से नकारात्मकता को निकालती है। यायावरों ने संस्कृति को इतिहासकारों की तुलना में ज्यादा ईमानदारी से लिखा है। देश की लोक संस्कृति और धरोहरों को जानने के लिए मैंने यात्राएं की। यायावरों ने भारतीय संस्कृति को करीब से समझा। भारतीय संस्कृति की विविधता ही इसकी खूबसूरती है। डॉ. कायनात ने ये बातें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कल्चरल क्लब एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में कहीं।
विश्वविद्यालय में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन, प्रदर्शन एवं दस्तावेजीकरण विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उन्होंने प्रतिभागियों को देश के विभिन्न भागों की लोक संस्कृति से परिचित कराया। कल्चरल मैपिंग के लिए टिप्स भी दिए। कायनात काज़ी भारत की पहली एकल महिला यात्री हैं, जिन्होंने केवल चार वर्षों में दो लाख किलोमीटर की यात्रा की है। उन्होंने अपनी रोचक यात्राओं से भी परिचित कराया।
इतिहासकार एवं ब्लॉगर एसएम मासूम ने जौनपुर की सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अपने सांस्कृतिक मूल्यों को स्थापित करना और सांस्कृतिक पहचान को कायम रखने की जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने कहा कि जौनपुर जनपद की सांस्कृतिक विरासत बहुत ही समृद्ध रही है। इसे सहेजना बहुत मुश्किल नहीं है। अपने पूर्वजों की विरासत को सहेजना होगा। उन्होंने जौनपुर के ऐतिहासिक स्थलों के विषय में विस्तार से बताया।
प्रो. बीडी शर्मा ने कहा कि हमें अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। संस्कार और संस्कृति जीने की चीज है। उन्होंने ग्रामीण संस्कृति पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि जिज्ञासा ही पथ प्रदर्शक होती है। जितना देश में भ्रमण करेंगे संस्कृति वास्तव में समझ पाएंगे। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया।
संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार ने किया।इस अवसर पर डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. चन्दन सिंह, डॉ. सुरेन्द्र यादव, सोनम विश्वकर्मा, अमित मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37438357
Total Visitors
429
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर 

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे...

More Articles Like This