32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

युवती को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

युवती को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के गभिरन गांव में ननिहाल में रह रहे युवक पर गांव की युवती को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप पीड़िता की मां ने लगाया है। पीड़ित युवती का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
गांव निवासी नाहिद परवीन पत्नी इरशाद अहमद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बक्सा थाना क्षेत्र के रन्नो गांव निवासी दानिश का गभिरन गांव में ननिहाल है। वह अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। बीते तीन जनवरी को दानिश उसके घर में घुस आया। कमरे में बैठी उसकी पुत्री अफरीन निशां को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। पुत्री के शोर मचाने पर वह कमरे में पहुंची तो दानिश पीछे के दरवाजे से भाग गया। जहर के असर के चलते वह घटना के बाद से बेहोश चल रही है। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37433031
Total Visitors
306
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This