42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

रामनवमी हिंसा : इलाके में केंद्रीय बल तैनात, 3 गिरफ्तार

रामनवमी हिंसा : इलाके में केंद्रीय बल तैनात, 3 गिरफ्तार

# मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आरोप : बीजेपी ने कराया हमला

शक्तिपुर, रायगंज।  
तहलका 24×7 
             पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर शक्तिपुर इलाके में रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प और हिंसा भड़कने के बाद यहां केंद्रीय बलों को तैनात किया गया।अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रायगंज में सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हमला कराया।
बता दें कि कुछ दिन पहले भी चरक पूजा के दौरान शक्तिपुर में तनाव हुआ था। जो रामनवमी पर और तेज हो गया, रात में स्थिति और बिगड़ गई, जब कांग्रेस नेता और बरहामपुर से लोकसभा उम्मीदवार अधीर चौधरी मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे घायल लोगों से मिलने गए। चौधरी के अस्पताल पहुंचने के बाद लोगों ने ‘गो-बैक’ के नारे लगाए और कथित तौर पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
मुर्शिदाबाद जिला भाजपा अध्यक्ष शखारोव सरकार कथित तौर पर घायल हो गए और उन्होंने चौधरी पर धक्का देने का आरोप लगाया। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और केंद्रीय बलों की एक कंपनी यहां पर पहुंच गई। यहां धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए गए हैं।बुधवार को भड़की हिंसा में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत करीब 20 लोग घायल हुए थे। तीन घायल महिलाओं को रात में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और एक को गुरुवार सुबह भर्ती कराया गया।
रामनवमी जुलूस पर शक्तिपुर में उपद्रवियों ने घरों की छतों से पथराव किया था। आरोप है कि जुलूस पर बम भी फेंके गए। मालदा से लौटते समय चौधरी उनका हाल जानने के लिए सीधे अस्पताल पहुंचे थे। चौधरी ने कहा, ‘जब तक मैं जिंदा हूं मुर्शिदाबाद में हिंसा नहीं होने दूंगा। बीजेपी यहां ड्रामा कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सरकार ने चौधरी पर पिछले कुछ दिनों से भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया। प्रशासन स्थिति पर चुप्पी साधे हुए है और अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया।
मुर्शिदाबाद के डीआइजी मुकेश कुमार का तबादला कर दिया गया। इससे पहले उत्तर बंगाल में पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस अधिकारियों के तबादले के कारण कानून-व्यवस्था में समस्या पैदा होती है, तो इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग पर होगी।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद की घटना पूर्व नियोजित थी, आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने इस घटना को अंजाम दिया है।
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने चुनाव आयोग पर भी उंगली उठाई। रायगंज में ममता बनर्जी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा, किसने की? मैं चुनौती देती हूं कि बीजेपी ने ये किया है। हथियारों के साथ रामनवमी का जुलूस निकालने का अधिकार किसने दिया?मुर्शिदाबाद डीआइजी के तबादले को लेकर तृणमूल नेता ने चुनाव आयोग पर हमला बोला। कहा,’जो व्यक्ति जिले को अच्छी तरह जानता था, उसका उसी दिन तबादला कर दिया गया? उस दिन कोई चुनाव नहीं था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37400588
Total Visitors
986
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This