24.1 C
Delhi
Thursday, November 6, 2025

रायबरेली : धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

रायबरेली : धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

रायबरेली।
उमानाथ यादव
तहलका 24×7
                जिले की सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय तिलक भवन रायबरेली कांग्रेसियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सभी कांग्रेसियों ने सांसद सोनिया गांधी के चित्र के सामने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना किया तथा उनके किए गए कार्यों का व्याख्यान किया गया।इस अवसर पर पंकज तिवारी, बीके शुक्ला, निर्मल शुक्ला, विजय शंकर अग्निहोत्री, वीरेंद्र यादव, संजय श्रीवास्तव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलजा सिंह सहित अन्य तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।
इसी तरह से लालगंज कांग्रेस कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और केक कटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सोनिया गांधी के दीर्घायु की कामना किया गया। लालगंज कांग्रेस कार्यालय में रवींद्र सिंह, महेश प्रसाद शर्मा, उषा सिंह, अखिलेश यादव, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डलमऊ कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोनिया गांधी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अजय प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, सोमवती त्रिपाठी, लालता प्रसाद पासी, नन्हे सिंह, पिंटू तिवारी, राकेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह से जनपद के बछरावां, महाराजगंज, शिवगढ़, खीरो, सताव, ऊंचाहार, गदागंज, सलोंन डीह, रोहनिया सरेनी सहित अन्य तमाम स्थानों पर सांसद सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This