18.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर। 
आनंद देव 
तहलका 24×7 
            पिछले दिनों राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाने वाले तीन खिलाड़ियों को रविवार को मडियाहूं तहसील के मोकलपुर गांव में सिद्धार्थ स्पोर्ट एकेडमी की ओर से आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।इसी स्पोर्ट एकेडमी से निकले शीतलगंज गांव निवासी अभय सिंह पटेल ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पटना स्पोर्ट कंपलेक्स स्टेडियम पटना बिहार में राष्ट्रीय स्तर  पर आयोजित प्रतियोगिता में  हिस्सा लिया। अंडर 16 डिस्कस थ्रो में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर जनपद और पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया।
मड़ियाहूं तहसील के रानी पट्टी मोकलपुर गांव निवासी विशाल यादव ने गौतमबुध नगर में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 3 किलोमीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। इसी तरह मड़ियाहूं तहसील के कोतवाली गांव निवासी धीरज यादव ने एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से कौशांबी में आयोजित  अंडर-18 एथलेटिक्स प्रतियोगिता डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया।
मोकलपुर स्थित सिद्धार्थ स्पोर्ट एकेडमी की ओर से आयोजित समारोह में इन सभी खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
यहां ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से खेल प्रशिक्षक कुंवर सिद्धार्थ और  सहायक प्रशिक्षक अभय कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। ये खेल प्रशिक्षक यहां गांव के छोटे से ग्राउंड पर खिलाड़ियों को तराशने का काम करते हैं। खेल प्रशिक्षक कुंवर सिद्धार्थ ने बताया कि इसी खेल एकेडमी से 7 प्रशिक्षित खिलाड़ियों का इस वर्ष अग्निवीर आर्मी में देश सेवा के लिए चयन हुआ है। जिसमें अमित यादव, अजीत कुमार पाल, धीरज गिरी, अमित कुमार यादव, किशन यादव, आलोक पांडे, शुभम पाठक शामिल हैं। इसी वर्ष 2023 में इसी खेल एकेडमी से चार एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया। जिसमें अभय सिंह पटेल, दिवाकर यादव, सुमित गौतम और जीसस यादव शामिल हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधान अंकित मिश्रा, बृजेश सिंह, आरपी पटेल एडवोकेट, राधेश्याम पटेल, साहब लाल, श्याम सिंह यादव, अभिमन्यु यादव, इंद्रेश यादव, रोहित कुमार, विजय कुमार मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This