32.1 C
Delhi
Wednesday, May 22, 2024

लूटेरों और पुलिस की मुठभेड़ में दरोगा को लगी गोली, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार 

लूटेरों और पुलिस की मुठभेड़ में दरोगा को लगी गोली, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार 

देहरादून।  
तहलका 24×7
              बसंत विहार इलाके में हुई लूट की घटना के संदिग्धों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से संदिग्ध बदमाशों का पीछा कर रही थी, आशारोड़ी के जंगल में बिहारीगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम में शिकंजा कसा बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है, जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया।
बदमाशों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड पुलिस का एक एसआई भी घायल हुआ है।बदमाशों के साथ मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। बदमाश और एसआई दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही थी, और तलाशी अभियान में दूसरा बदमाश जंगल से गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार मिले हैं।इनमें एक पिस्टल कंट्री मेड और एक 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ।
बताते चलें कि 13 अप्रैल को बसंत विहार थाना क्षेत्र के अनुराग चौक के पास तीन बदमाशों ने पर्ल हाइट सोसाइटी में फलों के कारोबारी विकास त्यागी के फ्लैट में लूट की घटना को अंजाम दिया था। विकास त्यागी के फ्लैट में घुसकर बदमाशों ने हथियारों के बल पर धमकाकर साढ़े सात लाख रुपए और 20 तोले सोने की लूट की थी। दिन-दहाड़े हुई लूट की इस वारदात से राजधानी देहरादून में हड़कंप मच गया था।
दरअसल 14 अप्रैल को देहरादून में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी थी। इसलिए, देहरादून को हाई सिक्योरिटी जोन बनाया गया था। उससे पहले हुई इस दुस्साहसिक लूट की घटना ने पुलिस विभाग को हिला कर रख दिया था। घटना के बाद एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाने के निर्देश दिए। पुलिस की टीमें लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस टीम ने लूट के एक आरोपी ओमवीर को पहले ही गिरफ्तार किया था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने घटनास्थल की रेकी की थी। ओमवीर ने ही बदमाशों को घटनास्थल तक पहुंचाया भी था। ओमवीर से मिले इस महत्वपूर्ण इनपुट के बाद पुलिस मुख्य तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश बिहारीगढ़ के आसपास हैं। सूचना पर दून पुलिस ने बिहारीगढ़ पुलिस के साथ सहारनपुर क्षेत्र से संदिग्धों का पीछा करते हुए आशारोड़ी पर चेकिंग बढ़ा दी। जहां मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से उप निरीक्षक सुनील नेगी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश फुरकान निवासी जिला मुजफ्फरनगर को गोली लगी है। एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर डटे रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37456149
Total Visitors
642
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी

सिख दंगा मामले में टाइटलर की ओर से आरोप तय करने पर दलीलें हुई पूरी नई दिल्ली।  तहलका 24x7       ...

More Articles Like This