वाराणसी : पीडब्ल्यूडी जेई सात करोड़ के गबन मामले में गिरफ्तार

वाराणसी : पीडब्ल्यूडी जेई सात करोड़ के गबन मामले में गिरफ्तार

# आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी की टीम को बड़ी सफलता

वाराणसी।
तहलका 24×7 
             आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की वाराणसी इकाई ने 7 करोड़ रुपये के गबन के मामले में पीडब्ल्यूडी कानपुर में कार्यरत जेई गोपाल सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की वाराणसी इकाई के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक क्षेत्र में पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए करोड़ों रुपये का बजट आवंटित किया था। आवंटित रुपये में से 7 करोड़ का गबन किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार जेई गोपाल सिंह कुशवाहा पूर्व में प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, भदोही (वाराणसी) में कार्यरत रहा है। जेई गोपाल सिंह कुशवाहा की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई के एसपी डी. प्रदीप कुमार ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी रामाश्रय सिंह व विनोद यादव और आरक्षी राजकिशोर की टीम गठित की थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This