शास्त्री पुल से मासूम संग मां ने गोमती में लगाई छलांग
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
शहर के शास्त्री पुल से बुधवार देर शाम महिला ने अपने 3 वर्ष के बच्चे संग गोमती नदी में कूद गई। नदी में कूदते ही मासूम बच्चा तो डूब गया। नदी किनारे रह रही लड़कियों ने देखा तो तुरंत नाव लेकर नदी के बीच धारा में पहुंची और महिला को बचा लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम नूरजहां बेगम पत्नी राजू मोहम्मद निवासी डीएलडब्ल्यू वाराणसी बताया। हालांकि महिला प्रयागराज में रह रही थी।

वह जौनपुर कैसे आयी, कुछ बताने को तैयार नहीं थी।
बहादुर लड़कियां रीमा, चांदनी, निशा, अंजलि के परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी सिपाह आलोक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। हालांकि बच्चे का शव नहीं मिल सका था। महिला ने छलांग क्यों लगाई, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका।







