शिकायती पोर्टल पर डेयरी व्यवसाई ने लगाई सुरक्षा की गुहार
सुइथाकला,जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र का समोधपुर गांव निवासी एक दुग्ध व्यवसाई ने गुरुवार को मनबढ़ युवकों के भय से आनलाइन शिकायत कर शासन प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।उक्त गांव निवासी व्यवसाई मनोज कुमार तिवारी ने आनलाइन शिकायत में क्षेत्र के ही लगभग डेढ़ दर्जन मनबढ़ युवकों पर गाली गलौज और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया।

आरोप है कि शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति में उसके बाग में मनबढ़ युवकों द्वारा शराब पीकर हंगामा किया जा रहा था। मना करने पर मनबढ़ युवक गाली गलौज के साथ ही मारपीट पर आमादा हो गए। बहरहाल उस दिन व्यवसाई मामले की गंभीरता को भांपते हुए खिसक लेने में अपनी भलाई समझी।

आरोप है कि गुरुवार को पीड़ित अपने काम पर जा रहा था, उस दिन की बात से खार खाए लगभग दर्जनभर मनबढ़ युवकों ने रास्ते में घेर कर गाली गलौज और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो जाने से मनबढ़ पीड़ित को जान से मारने और घर जलाने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले को लेकर व्यवसाई भयजदा है। शिकायत का कितना असर उन पर पड़ता है, यह आने वाला समय ही बताएगा।








