31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

श्रीराम जन्मभूमि के नाम पर ठगी करने वाले 5 जालसाज छात्र गिरफ्तार

श्रीराम जन्मभूमि के नाम पर ठगी करने वाले 5 जालसाज छात्र गिरफ्तार

# इंजीनियरिंग- मैनेजमेंट के छात्र मंदिर के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर वसूल रहे थे चंदा

अयोध्या।
तहलका 24×7
              श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम पर वसूली करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। गिरोह के ठग मंदिर के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर चंदा वसूल रहे थे। नोएडा की साइबर क्राइम सेल ने 5 ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र हैं।

# मंदिर के नाम पर जमा करवा रहे थे चंदा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल कुमार मिश्रा ने जनवरी में थाना श्रीराम जन्म भूमि जनपद अयोध्या में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट (WWW.srjbkshetra.org) पर लोग मंदिर निर्माण के लिए चंदा जमा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने जमा किए हुए चंदे के बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि उनका चंदा ट्रस्ट के खाते में पहुंचा ही नहीं। छानबीन में पता चला कि इसी नाम से दूसरी वेबसाइट बनाकर ठग सोशल मीडिया पर लोगों से इसमें दिए गए खाते में चंदे की रकम जमा करने की अपील कर रहे थे।

# नोएडा से हो रही थी फेक आईडी ऑपरेट

पड़ताल में सामने आया कि फेक आईडी पर खाता खोला गया है। इसके बाद मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को दी गई। एडीजी रामकुमार ने बताया कि छानबीन में पता चला कि नोएडा में किसी जगह से इस फर्जी वेबसाइट को ऑपरेट किया जा रहा है। इस पर नोएडा की टीम ने सोमवार को छापेमारी करके अमेठी यूपी निवासी आशीष गुप्ता (21), नवीन कुमार (26), सूरज गुप्ता (22), सीतामढ़ी बिहार निवासी अमित झा (24) और दिल्ली अशोक विहार निवासी सुमित कुमार (22) को गिरफ्तार किया। यह सभी पढ़ाई करने के लिए दिल्ली के अशोक विहार में किराए के मकान में रहते थे।

# पकड़े गए आरोपियों के खातों में जा रही थी चंदे की रकम

आरोपियों के 6 बैंक खातों की डिटेल मिली है। जिनमें चंदे की रकम जमा की जा रही थी। दो खातों से ढाई लाख रुपए भी मिल गए हैं। एडीजी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 2 सिम कार्ड, 50 आधार कार्ड की छाया प्रतियां और 2 थम्ब इम्प्रेशन मशीन बरामद की हैं।

बता दें कि, इससे पहले भी कई बार श्रीराम मंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट अयोध्या के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर अपराधियों ने श्रीराम मंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर लाखों रुपए की धनराशि को जालसाजी, धोखाधड़ी के माध्यम से फर्जी खातों में लेना शुरू कर दिया था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216295
Total Visitors
1116
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This