12.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

साइकिल यात्रा: युवाओं में राष्ट्रचेतना का संचार, शिवधाम बेलवाई में संगोष्ठी का आयोजन

साइकिल यात्रा: युवाओं में राष्ट्रचेतना का संचार, शिवधाम बेलवाई में संगोष्ठी का आयोजन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                युवाओं को शारीरिक रुप से सशक्त और वैचारिक रुप से जागरुक बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड़ सोंधी द्वारा देव दर्शन से जुड़ी साहसिक साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया।जो ताखा से शिवधाम बेलवाई तक आयोजित इस यात्रा में लगभग सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सहभागिता करते हुए अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया।
साइकिल यात्रा निर्धारित मार्ग से होती हुई शिवधाम बेलवाई पहुंची, जहां देव दर्शन के उपरांत युवाओं के लिए विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संघ पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भाव और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ती है। गोष्ठी के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विचार परिवार की समन्वय बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक में खण्ड के पालक अधिकारी प्रदीप ने एसआईआर की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित ECINET एप की उपयोगिता और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से इस अभियान में सजग और जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन शिवधाम बेलवाई में विधिवत देव दर्शन के साथ हुआ। आयोजन की सफलता पर स्वयंसेवकों में उत्साह का माहौल रहा तथा भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।
कार्यक्रम में जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रदीप, संघचालक सर्वेश, सह संघचालक संतोष, खण्ड कार्यवाह अखिलेश, सह खण्ड कार्यवाह काशीनाथ, खण्ड प्रचारक रवि कुमार, मार्ग प्रमुख अमित, मण्डल कार्यवाह अमित, शारीरिक शिक्षण प्रमुख संजय, सह बौद्धिक प्रमुख हृदयनारायण, ओमप्रकाश, देवेंद्र, एडवोकेट लोकेश मिश्रा सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This