19.1 C
Delhi
Saturday, February 14, 2026

सायकिल सवार छात्र को ट्रेलर ने रौंदा, दर्दनाक मौत 

सायकिल सवार छात्र को ट्रेलर ने रौंदा, दर्दनाक मौत 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                जौनपुर मार्ग स्थित सीधाई मोड़ के समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर वाहन ने सायकिल सवार छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन और चालक की तलाश में जुट गई।
कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी आशुतोष भारती (16) पुत्र केशव प्रसाद सेंट थॉमस इण्टर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। बुधवार को वह कालेज से बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर लौट रहा था। सीधाई मोड़ के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने छात्र को अपनी चपेट में ले लिया।
छात्र का सिर वाहन के चक्के के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। नाराज लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शान्त कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, चालक फरार

ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, चालक फरार शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This