21.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को बना रही है सशक्त- दर्शना सिंह 

हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को बना रही है सशक्त- दर्शना सिंह 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                  मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का मुंगरा बादशाहपुर में किसान मोर्चा के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह रही। बैठक का शुभारम्भ डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक भारत की संकल्पना को साकार किया है। मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया है। हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व महसूस होता है। भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती है। हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया है। कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के सफल 9 साल के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उक्त बातें संयुक्त मोर्चा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा।
संयुक्त मोर्चा की भूमिका पर भी चर्चा करते हुए दर्शना सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करिये और पूरी टीम के साथ हम अपने रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाये। केंद्र में एक बार फिर दोबारा से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए प्रदेश की जनता से आग्रह करें। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से भाजपा की स्थिति और संकल्प है। उस हिसाब से उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेंगे।
लोकसभा प्रभारी बृजेन्द्र राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज गरीब पिछड़े व अंन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। प्रधानमंत्री जी ने दूर-दराज के लोगों को जहां पीने के पानी के लिए काफी दिनों से पानी की किल्लत से जुझ रहे थे, आज उन्हीं लोगों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए ‘हर घर नल योजना’ के तहत केन्द्र सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है, उन्होंने महिलाओं को खाना बनाने में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर दिया जा रहा है, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब पात्रों को निःशुल्क खाद्यान्न महिनों में दो बार देकर राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
सभा को मोर्चा के अध्यक्ष गण नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, अजय सरोज और मेराज हैदर ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर प्रमोद यादव, अर्चना शुक्ला विश्वामित्र, राजकुमार जायसवाल, राजू केसरी, देवेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, गिरीश शर्मा, नीलम गुप्ता, पुष्पा शुक्ला, ओमप्रकाश बिंद, मनीष त्रिपाठी, सुधांशु दुबे, पंकज सिंह, इन्द्रसेन सिंह आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This