19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

आजमगढ़ : आरोप ! ठीकेदार की लापरवाही के चलते गई अबोध बालक की जान

आजमगढ़ : आरोप ! ठीकेदार की लापरवाही के चलते गई अबोध बालक की जान

# कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंची कस्तूरबा की वार्डन

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                   शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि ठेकेदार द्वारा विद्यालय में बनाए जा रहे सेप्टिक टैंक का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया जिससे उनके पुत्र दिव्यांशु की जान चली गई। वार्डेन ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का संचालन होता है। विद्यालय की वार्डन शकुंतला देवी ने बताया कि विद्यालय में ठेकेदार द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। शौचालय का सेप्टिक टैंक तो बन गया, लेकिन ढ़क्कन नहीं बनाया गया। जिससे वह खुले में ही पड़ा हुआ है। इसे लेकर उन्होंने कई बार ठेकेदार से बनवाने की मांग की लेकिन नतीजा सिफर रहा। गत 26 अक्टूबर की शाम खेलते समय उनके नौ वर्षीय पुत्र दिव्यांशु टैंक में गिर गया। टैंक में डूबने से दिव्यांशु की मौत हो गई। हालांकि मौके पर, एसडीएम सदर, सीओ सिटी, बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह व थाना प्रभारी भी पहुंचे लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़िता ने बुधवार को रानी की सराय थाने में तहरीर देकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि घटना हुए लगभग एक माह हो गए लेकिन आज तक ठेकेदार द्वारा सेप्टिक टैंक को बंद नहीं कराया गया। पिता का आरोप है कि पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा कार्रवाई में हीला हवाली की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This