घर से निकले युवक का दूसरे दिन गांव के ही स्टेडियम में मिला शव, फैली सनसनी

घर से निकले युवक का दूसरे दिन गांव के ही स्टेडियम में मिला शव, फैली सनसनी

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी युवक का शव घर से निकलने के दूसरे दिन सुबह गांव के ही स्टेडियम में मिला।शव देख लोगों में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।बताया जा रहा है कि गांव निवासी अमित सिंह (30) पुत्र ब्रह्मदेव सिंह रविवार दोपहर बाद घर से बाहर गया था।
चर्चा किसी बात पर युवक की परिवार वालों से नाराज़गी बतायी जा रही है।फिर भी देर रात तक युवक के घर वापसी न होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।इधर उधर फोन पर खोजबीन में जुटे हुए थे, पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।इसी बीच सोमवार पूर्वाह्न उसका शव गांव स्थित स्टेडियम में मिला।पुलिस की मानें तो उन्हें शव के पास से कीटनाशक पदार्थ की खाली शीशी और गिलास मिला।आशंका आत्महत्या करने की जताई जा रही है। इधर शव मिलने की सूचना पर लोगों के बीच सनसनी फ़ैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक अपने माता-पिता की संतानों में इकलौता चिराग था। बेटे का शव मिलने की खबर पाते ही मां पूनम बदहवास सी हो गई। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि नाराजगी वश युवक द्वारा कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
Previous articleसड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग
Next articleपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में तीन की मौत, पांच घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?