21.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

उच्च शिक्षा नीति मंथन के संदेश से सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता- कुलपति 

उच्च शिक्षा नीति मंथन के संदेश से सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता- कुलपति 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उच्च शिक्षा नीति मंथन का शनिवार को आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी पर आधारित था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आध्यात्मिक, दार्शनिक प्रदेश है। भारत ने वैश्विक मंच पर विश्व का नेतृत्व किया है। ज्ञान जहां से भी आए उनके लिए हमें अपने द्वार खुले रखने चाहिए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हमें पुरातन शिक्षा की याद दिलाती है। विश्वविद्यालय शोध और नवाचार के क्षेत्र में मानक गढ़े, ताकि हम विश्व की बड़ी ताकत बन सके। इन्हीं पहलुओं पर इस मंथन का आयोजन किया गया। इस मंथन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य और कुलसचिव महेंद्र कुमार के अतिरिक्त विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव ने भी प्रतिभाग किया।
विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों के साथ मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा समेत मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रोफेसर डीपी सिंह भी शामिल थे। मंथन में प्रतिभाग के बाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि उच्च शिक्षा नीति मंथन में शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई जो कि शिक्षा की गुणवत्ता को बनाने के काम आएगी। साथ ही हमारे शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को इससे लाभ मिलेगा। इसी के मद्देनजर इन सुझाव और विचारों को विश्वविद्यालय में लागू भी किया जाएगा ताकि शिक्षा, शोध और नवाचार को गुणवत्तायुक्त बनाया जा सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This