प्रेमी युगल ने खाया जहर, ट्रामा सेंटर में भर्ती
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों के प्रेमी युगल ने साथ में जीने मरने की कसमें खाते हुए जहर खा लिया। जहर खाने के बाद दोंनो को बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीरावस्था को देखते हुए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। प्रेमी युगल हिन्दू व मुस्लिम समुदाय से हैं।

बताया जाता है कि फूलपुर के कुआर निवासी लकी सोनकर (23) का बरही नेवादा फूलपुर निवासी रिया अंसारी (21) से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन तैयार नही थे। जिसपर प्रेमिका प्रेमी के वाराणसी-जौनपुर फोरलेन के बेलवा ओवरब्रिज स्थित एक रेस्टोरेंट में मिले और बातचीत के दौरान दोनों एक साथ जान देने की कसमें खाते हुए जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर रेस्टोरेंट मालिक द्वारा जब लड़के के परिजनों को जानकारी हुई तो परिजन दोनो को बाबतपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लड़की की स्थिति को देखते चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, उसके दो घण्टे बाद लड़के की भी हालत बिगड़ने पर बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि लकी सोनकर के भाई की शादी 7 दिसम्बर को थी और सोमवार को उसके छोटी बहन की शादी थी। घर में खुशी का माहौल उस समय गमगीन हो गया जब उसके जहर खाने की जानकारी परिजनों और रिश्तेदारों को हुई। इस बाबत इंस्पेक्टर फुलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों प्रेमी प्रेमिका थे और सायंकाल में जहर खा लिया। दोनो की हालत गंभीर है। जहर खाने के कारण का पता नही चल पाया।








