17.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026

प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार

प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार

# पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में किया चालान

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               प्रेम संबंध में हुए विवाद के बाद युवती की मृत्यु के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना 15 मई 2025 की है। पुलिस ने मामले को न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया था।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना व साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि बाराखुर्द निवासी सोनू उर्फ समीर खान पुत्र जिलानी का मृतका तलत फातिमा के साथ आपसी संबंध था।
गत पांच मई की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक द्वारा धक्का दिए जाने से युवती का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपी को भटियारीसराय स्थित एक मदरसे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय, मंडलायुक्त से लगाई न्याय की गुहार 

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय, मंडलायुक्त से लगाई न्याय की गुहार  # तहसील में जिम्मेदारों द्वारा कागजी घोड़े दौड़ाने...

More Articles Like This