सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण

सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण

# पारा कमाल में ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप, जांच की मांग

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पानी टंकी के पास बन रहे मुख्य मार्ग की सीसी सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुणवत्ता में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया और कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की देखरेख में कराए जा रहे निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है।
उनका कहना है कि सड़क की मोटाई तय मानक से कम रखी जा रही है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। ढलाई के दौरान सीमेंट की मात्रा कम इस्तेमाल करने और बेस को मजबूत न बनाने की भी शिकायत की गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गांव का प्रमुख सम्पर्क मार्ग है, जिससे होकर लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल व आसपास के गांवों में आवागमन करते हैं। यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में कथित गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सरकार विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध करा रही है, लेकिन यदि ठेकेदार मनमानी करेंगे तो योजनाओं का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान मो. फ़ैज, राशिद खान, ताहिर, हलीम, राकेश, नंदलाल, धर्मेन्द्र कुमार आदि ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया।
Previous articleधूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव 
Next articleराम नाम की गूंज में शुरु हुई 9 दिवसीय श्रीराम कथा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?