21.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

महिला को जिंदा जलाया, पिता ने बतायी खौफनाक सच्चाई

महिला को जिंदा जलाया, पिता ने बतायी खौफनाक सच्चाई

नालंदा।
तहलका 24×7
              बिहार के नालंदा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक सनकी पति ने नशे की हालत में पत्नी को जिंदा जलाकर खौफनाक मौत दी। घटना को सुनकर आसपास के लोगों की रूह कांप उठी है। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र चुल्हन बिगहा गांव की है। मृतका की पहचान सुनीता देवी (25) पत्नी विकास कुमार के रुप में हुई।
घटना के संबंध में हिलसा थाना क्षेत्र दौलतपुर गांव निवासी मृतका के पिता संजय गोप ने बताया कि बीती रात 12 बजे दामाद ने फोन करके कहा कि आपकी बेटी मर गई और फोन काट दिया। जब रात को दोबारा फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। उसके बाद गांव के दूसरे लोगों से घटना की जानकारी मिली। सभी ने कहा कि आपकी बेटी मामूली रुप से जली है, अभी ठीक है।देर रात होने की वजह से बेटे को उठाया और अगली -सुबह जब घर पहुंचा तो देखा कि बेटी का शव घर के कमरे में जला हुआ पड़ा था। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घर को सील कर फोरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि सुनीता की शादी के बाद दो संतान हुए लेकिन दोनों की तुरंत ही मौत हो गई थी। दशहरा खत्म होने के बाद पांच दिन पहले ही विकास कुमार घर में खाने पीने की दिक्कत की बात कहकर महिला को अपने साथ ले गया था। मृतका के भाई पिंटू कुमार ने बताया कि विकास कुमार नशे का आदी है। शादी के समय 12 लाख रुपए नकद, एक अपाची बाइक और सोने चांदी के आभूषण के साथ कई चीजें तिलक में दी गई थी।
मृतका के भाई पिन्टू ने बताया कि आरोपित विकास कुमार झूला कारोबार से जुड़ा है।अच्छी खेती बाड़ी भी है। बावजूद इसके विकास कुमार पहले से एक शादी किया हुआ था और तीसरी शादी करने के फिराक में था। वहीं थानाध्यक्ष अनिल पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की जलाकर हत्या की गई है। मृतका के ससुराल पक्ष की ओर से सभी लोग घटना के बाद से फरार हो गए हैं। दो साल पूर्व ही शादी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर को सील कर फॉरेंसिक की टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरु की गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This