28.1 C
Delhi
Sunday, October 5, 2025

मुंबई में बारिश का कहर, एनडीआरएफ की लगाई गई पांच टीमें

मुंबई में बारिश का कहर, एनडीआरएफ की लगाई गई पांच टीमें

मुम्बई।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
               मुंबई में जमकर हो रही बारिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। यहां बारिश आफत बनकर बरस रही है। ज्यादा पानी गिरने के कारण यहां के कई इलाके जलमग्न हा गए हैं। सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह जलजमाव की सूचना है।
अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मुंबई में बारिश के कारण बुरा हाल है। सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी अपने पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। इसके बाद कई प्रशासन ने यहां एनडीआरएफ की पांच टीमों को उतारा है। बारिश के कारण अंधेरी सब-वे पर पानी भर गया। इस कारण यहां लोगों के वाहन फंस गए, उन्हें निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसे देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This