
मुंबई में बारिश के कारण बुरा हाल है। सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी अपने पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। इसके बाद कई प्रशासन ने यहां एनडीआरएफ की पांच टीमों को उतारा है। बारिश के कारण अंधेरी सब-वे पर पानी भर गया। इस कारण यहां लोगों के वाहन फंस गए, उन्हें निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसे देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया है।