32.1 C
Delhi
Tuesday, September 16, 2025

“मोहे रंग दे” समारोह में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल 

“मोहे रंग दे” समारोह में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल 

# जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वावधान होली मिलन समारोह सम्पन्न 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
            नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का होली मिलन समारोह “मोहे रंग दे” शनिवार रात धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समूह नृत्य का आयोजन किया गया। जेसीआई सिटी परिवार के लोगों ने जमकर अबीर गुलाल खेला और खुशियां मनाईं।
अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन पक्का पोखरा स्थित ज्योत्सना मैरेज लॉन में किया गया। शुभारंभ अदित्री अग्रहरि के गणेश वंदना पर नृत्य से हुआ। इसके बाद दीपा सेठ, ख्याति, भूमि, आर्यन, रौनक, आदित्य, आयुष और ऋषि ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वीरेंद्र और रागिनी जायसवाल ने कपल डांस किया। इसके अलावा लोगों ने विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। संचालन दीपा सेठ, सौरभ सेठ और रविकांत जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल, उषा दुबे और रोहित अग्रवाल रहे।
कार्यक्रम में डॉ जेपी दुबे, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, कैलाश नाथ जायसवाल, संजीव जायसवाल, संजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, मनोज पाण्डेय, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, अर्पित जायसवाल, संदीप जायसवाल, आनंद वर्मा, देवी प्रसाद चौरसिया, दीपक सिंह, विकास अग्रहरि, कार्तिक अग्रहरि, हिमांशु अग्रहरि, पुष्कर जायसवाल समेत तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This