श्री रामलीला समिति के भजन मंडल प्रमुख चुने गए विजय कसेरा

श्री रामलीला समिति के भजन मंडल प्रमुख चुने गए विजय कसेरा

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               श्री रामलीला समिति की बैठक सोमवार देर शाम रामलीला भवन पर संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भजन मंडल प्रमुख का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिरतुराम यादव ने किया। भजन मंडल और श्रीराम रथ भ्रमण को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई।
इस दौरान लालजी अग्रहरि और मनोज जायसवाल ने विजय कसेरा का नाम प्रस्तावित किया। जिसपर राजकपूर अग्रहरि, राम नारायण अग्रहरि और रजनीश मोदनवाल सहित उपस्थित सदस्यों ने उनके पक्ष में सहमति जताई और सर्वसम्मति से विजय कसेरा को भजन मंडल का नया प्रमुख घोषित किया गया।
Previous article9 वर्ष बाद पुनः शुरु हुई बस सेवा, ग्रामीणों में खुशी
Next articleपूर्वांचल यूनिवर्सिटी में शराबकांड, किताबों की जगह बोतलें
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?