13.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एम्स में भर्ती, हालत स्थिर

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एम्स में भर्ती, हालत स्थिर

नई दिल्ली।
तहलका 24×7
              बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एम्स में भर्ती कराया गया है। पटना में इलाज के दौरान आराम न मिलने पर उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया। देर शाम को उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।अधिक डायबीटीज बढ़ने पर उनके पांव में पस आ गया है।उनके बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद की पीठ और हाथ में भी घाव हो गए हैं।
जिनका ऑपरेशन कराने के लिए दिल्ली आए हैं।
पहले उनका इलाज पटना में शुरु किया गया था। लेकिन आराम न मिलने पर डॉक्टर ने उन्हें एम्स जाने की सलाह दी। पटना में सोमवार से ही वह कुछ असहज महसूस कर रहे थे। कुछ जांच के लिए वह दिल्ली रवाना होने वाले थे, उस दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी तब उन्हें तुरंत पटना में ही पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे दिन डॉक्टरों की सघन निगरानी में रहने के बाद देर शाम वह दिल्ली एम्स के लिए रवाना हुए।
इलाज के बाद वह कुछ समय अपनी बेटी सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर ठहरेंगे और स्वास्थ्य लाभ करेंगे। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी हैं। तेजस्वी यादव ने बताया कि डॉक्टरों ने दिल्ली आवास पर भी लालू की जांच की थी। परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्हें अस्पताल लाया गया। उल्लेखनीय है कि उनका किडनी प्रत्यारोपण हुआ है और हार्ट सर्जरी भी हो चुकी है। कलाई में घाव है जिसका एम्स के डॉक्टर इलाज करेंगे। दिल्ली एम्स की लाल बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर उन्हें भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर राकेश यादव के नेतृत्व में उनका इलाज शुरू हो गया है। 76 वर्षीय लालू लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। 2024 में मुंबई में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। 2022 में सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद लालू की सक्रियता कुछ बढ़ी भी थी, लेकिन बढ़ती उम्र उन्हें बीमारियों से उबरने नहीं दे रही। 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This