गैंग बस्टर अभियान के तहत लूट गैंग का सदस्य गिरफ्तार

गैंग बस्टर अभियान के तहत लूट गैंग का सदस्य गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। 
विजय यादव
तहलका 24×7
                अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे गैंग बस्टर अभियान के तहत पुलिस ने लूट गैंग नंबर डी-56 के सदस्य व हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया।क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बुधवार को हिस्ट्रीशीटर अपराधी महताब पुत्र जहूर आलम निवासी मोहल्ला हुसैनगंज को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लूट गैंग नंबर डी-56 का सदस्य है तथा थाना स्थानीय का मजारिया हिस्ट्रीशीटर नंबर 12-ए अपराधी है। उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को देखते हुए उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया है।
Previous articleविद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप उखाड़ ले गए चोर
Next articleजेसीआई संस्कार का वार्षिक चुनाव संपन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?