25.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

रायबरेली : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से लूटा 8 लाख का आभूषण 

रायबरेली : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से लूटा 8 लाख का आभूषण 

रायबरेली।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
          मिल एरिया थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 8 लाख के आभूषण और 5 हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। घटना की जानकारी पर एसपी आलोक प्रियदर्शी पहुंचे और लुटेरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही में त्रिमूर्ति ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सर्राफा व्यापारी अनिल वर्मा, निवासी सर्वोदय नगर शनिवार की रात दुकान बंद करके घर जा रहा था। शारदा सहायक नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और तमंचे के बल पर आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। इसमें 5000 की नगदी भी थी। बदमाश सर्राफा व्यापारी को धमका कर आभूषण भरा बैग लेकर फरार हो गए।
इसकी जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। संबंधित थानों को सतर्क कर दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This