दिनदहाड़े मन्दिर की मूर्ति से चांदी की छतरी गायब

दिनदहाड़े मन्दिर की मूर्ति से चांदी की छतरी गायब

# आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज परिसर स्थित हनुमान मंदिर को बनाया निशाना

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग स्थित आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज परिसर में हनुमान मन्दिर में मूर्ति के ऊपर लगी चांदी की छतरी दिनदहाड़े गायब देख पुजारी उस समय आवक हो गया जब वह शाम को मन्दिर खोलने पहुंचा। घटना की सूचना पुजारी ने व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा को दिया। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
जानकारी के अनुसार कस्बा के उक्त मन्दिर का नित्य की भांति सोमवार को पुजारी पं. सचिदानंद तिवारी ने शटर गिराकर चले गए। शाम को करीब 5 बजे जब मन्दिर खोलने आएं तो मन्दिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा के ऊपर लगी चांदी की छतरी गायब थी। जिसे देख पंडित आवक हो गए।
घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा को दिया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की लिखित सूचना पुजारी ने पुलिस को देकर दोषी के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है। घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
Previous articleछठ पूजा के दौरान हादसा, टीनशेड में उतरे करंट से दो श्रद्धालु झुलसे
Next articleखुरपका, मुंहपका का कई गांवों में प्रकोप, दो मवेशियों की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?